शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर ग्रिड (Power Grid) का तिमाही लाभ 32.90% बढ़ा

पावर ग्रिड का लाभ वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 32.90% बढ़ कर 1801.77 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में कंपनी को 1355.64 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आमदनी 4792.38 करोड़ रुपये से 32.60% बढ़ कर 6259.30 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में पावर ग्रि़ड के शेयर आज बुधवार को हल्की बढ़त के साथ 178 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 178.85 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.18 बजे कंपनी के शेयर 0.40 रुपये या 0.23% की गिरावट के साथ 177.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी