शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गेल (Gail) का लाभ 244% बढ़ा, शेयर में 1.63% की मजबूती

बीएसई में गेल के शेयर में शुरुआती कारोबार में बढ़त है।

कंपनी ने तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है। वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ दो गुना बढ़ कर 1335.18 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 388.09 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के लाभ में वृद्धि पेट्रोकेमिकल्स कारोबार और महानगर गैस में हिस्सेदारी को बेचने के कारण आयी है। हालाँकि सालाना आधार पर कंपनी की आय 12,637.48 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.13% 10,851.80 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी की अन्य आय 90.5 करोड़ रुपये से बढ़ कर 605.4 करोड़ रुपये हो गयी है। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी का एबिटा 53.8% बढ़ कर 1,593.2 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन भी 8.2% से बढ़ कर 14.7 हो गयी है। प्राकृतिक गैस विपणन राजस्व में साल दर साल 21.3% की गिरावट आयी है और यह 8,323.6 करोड़ हो गयी है। पेट्रोकेमिकल्स राजस्व 94.8% की बढ़ोतरी हुई है। बीएसई में गेल के शेयर शुक्रवार को शानदार बढ़त के साथ 406.90 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.30 बजे कंपनी के शेयर 6.45 रुपये या 1.63% की तेजी के साथ 402.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी