शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेनसार टेक्नोलॉजीज (Zensar Technologies) ने किया समझौता

जेनसार टेक्नोलॉजीज (Zensar Technologies) ने दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने एवीआईएस फ्लीट के साथ बहु-मिलियन विकास समझौता किया है। कंपनी द्वारा किये गये इस समझौते की मियाद 2 साल है।
बीएसई में जेनसार टेक्नोलॉजीज का शेयर 1,007.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 1,010.00 रुपये पर खुला, जो कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर भी रहा। अधिकतर समय लाल निशान पर रहते हुए जेनसार टेक्नोलॉजीज का शेयर अंत में 2.85 रुपये या 0.28% की गिरावट के साथ 1,004.80 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,136.05 रुपये और निचला स्तर 764.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी