शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीएसपीएल (GSPL) के लाभ में 7.51% की वृद्धि

गुजरात स्टेट पेट्रोनेट (जीएसपीएल) को वित्त वर्ष 2016-17 में 121.26 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी को 112.78 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। साल दर साल कंपनी के मुनाफे में 7.51% की वृद्धि हुई है। इस दौरान कंपनी की कुल आय 270.30 करोड़ रुपये से 0.82% बढ़ कर 272.54 करोड़ रुपये हो गयी है। अप्रैल-जून तिमाही 227 करोड़ रुपये से 2.8% बढ़ कर 233.3 करोड़ रुपये हो गयी है। एबिटा मार्जिन 87.6% से 90.4% हो गया है। बीएसई में गुजरात स्टेट पेट्रोनेट के शेयर शुक्रवार को 2.30 रुपये या 1.48% की बढ़त के साथ 157.40 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 160 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 156.40 रुपये तक फिसला। 19 अगस्त 2016 को यह शेयर 164.20 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 23 सितंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों सबसे निचला स्तर 108 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी