शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंजता फार्मा (Ajanta Pharma) को मिली मंजूरी, शेयर चढ़ा

मंजूरी मिलने के बाद अंजता फार्मा के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी को अमेरीकी खाद्य और औषधि प्रशासन से रिपिप्राजोल टैबलेट के लिए मंजूरी मिल गयी है। कंपनी की अमेरीका स्थित पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जल्द ही अमेरिकी बाजार में इस उत्पाद को उतारेगी। बीएसई में अंजता फार्मा के शेयर बुधवार को 1929.95 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,948.10 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 1914 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.53 बजे कंपनी के शेयर 18.95 रुपये या 0.99% की तेजी लके साथ 1926.85 रुपये पर चल रहा है। 25 अगस्त 2016 को यह शेयर 2,007.25 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 18 जनवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 1,103 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी