शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर तिमाही नतीजों पर बीईएमएल (BEML) का शेयर 9.94% टूटा

पहली तिमाही में घाटा होने के बाद बीईएमएल के शेयर में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है।

कंपनी को चालू वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 107.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। जो पिछले साल की समान अवधि में 68.1 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी की कुल आय 590.1 करोड़ रुपये से 50% घट कर 295.3 करोड़ रुपये हो गयी है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का एबिटा 87.7 करोड़ रुपये घट कर 50.3 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में बीईएमएल के शेयर में आज 983.90 रुपये पर खुले। दोपहर तक के करोबार में यह शेयर 983.90 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 900.05 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 2.07 बजे कंपनी का शेयर 101.95 रुपये या 9.94% की कमजोरी के साथ 924 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 4272.06 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए के नीचे कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी