शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) ने किया शेयरों का आवंटन

ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) ने बीएसई कोजानकारी दी है कि कंपनी ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने कर्मचारी स्टॉक ऑप्शन स्कीम 2009 के तहत विकल्पों के परिवर्तन पर 10 रुपये प्रति वाले 11,300 इक्विटी शेयरों को प्रति शेयर 260 रुपये पर आवंटित किया है।
बीएसई में ओबेरॉय रियल्टी का शेयर बुधवार के 291.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली कमजोरी के साथ 290.05 रुपये पर खुला। उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र के दौरान यह 293.35 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा जबकि 290.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में 0.95 रुपये या 0.33% की गिरावट के साथ 290.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी