शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएचपीसी (NHPC) ने किया उर्जा क्रय समझौता, शेयर में बढ़त

एनएचपीसी ने उर्जा क्रय समझौता किया है।

कंपनी ने राजस्थान सरकार और आयनॉक्स के साथ 50 मेगावाट पवन उर्जा परियोजना के लिए उर्जा क्रय समझौता किया है। इस समझौते के अनुसार राजस्थान सरकार इस परियोजना से उत्पादित बिजली को खरीदेगी। बीएसई में एनएचपीसी के शेयर आज शुक्रवार को हल्की बढ़त के साथ 25.50 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 25.50 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 24.30 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 1.52 बजे कंपनी के शेयर 0.60 रुपये या 2.47% की मजबूती के साथ 24.90 रुपये पर चल रहा है। 31 अगस्त 2016 को यह शेयर 28.20 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 1 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 16.55 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी