शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : ग्रासिम, बॉश, भारती एयरटेल, बैंक ऑफ इंडिया और सागर सीमेंट

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें ग्रासिम, बॉश, भारती एयरटेल, बैंक ऑफ इंडिया और सागर सीमेंट शामिल हैं।

यूएफओ मूवीज : यूएफओ मूवीज ने कंपनी और साउथर्न डिजिटल, वी एन फिल्म्स, एड्रिग और यूएफओ इंटरनेशनल के बीच की एकीकरण योजना पर मंजूरी के लिए मुंबई उच्च न्यायालय में आवेदन किया है।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स : कंपनी 6 से 21 अक्तूबर तक शेयरों की वापस खरीद करेगी।
ग्रासिम : कंपनी 10 रुपये वाले शेयरों को 2 रुपये प्रति वाले शेयरों में उप-विभाजित करेगी।
बैंक ऑफ इंडिया : बैंक ने अपनी एमसीएलआर में बदलाव किया है।
पंजाब ऐंड सिंध बैंक : बैंक ने अपनी आधार दर में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि एमसीएलआर में संशोधन किया है।
बॉश : बॉश 6 से 21 अक्तूबर तक शेयरों की वापस खरीद करेगी।
भारती एयरटेल : कंपनी ने गुजरात में अपनी 4जी इंटरनेट सेवा शुरू कर दी है।
ओरिएंट सीमेंट : कंपनी भिलाई सीमेंट में 74% हिस्स्दारी खरीदने के लिए बात कर रही है।
सागर सीमेंट : कंपनी की सितंबर बिक्री में 29% की बढ़त आयी है। (शेयर मंथन, 06 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी