शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेनसार टेक्नोलॉजीज (Zensar Technologies) का लाभ 22.81% घटा, शेयर फिसला

बीएसई में जेनसार टेक्नोलॉजीज के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।

कंपनी का लाभ वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर के दौरान 22.81% घट कर 74.54 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 96.57 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही दर तिमाही कंपनी के लाभ में 2.7% गिरावट आयी है। सालाना आधार पर कंपनी की कुल आय 752.04 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.66% बढ़ कर 772.10 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर कंपनी की आय 2% बढ़ी है। कंपनी का एबिटा तिमाही दर तिमाही 105.2 करोड़ रुपये से 7.3% बढ़ कर 112.9 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का एबिटा मार्जिन तिमाही आधार पर 13.9% से 14.6% हो गया है। बीएसई में जेनसार टेक्नोलॉजी के शेयर आज मंगलवार को गिरावट के साथ 994 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.45 बजे कंपनी के शेयर 25.05 रुपये या 2.48% की कमजोरी के साथ 983.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी