शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसीसी (ACC) ने शुरू किया उत्पादन, शेयर उछला

एसीसी ने उत्पाद शुरू कर दिया है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी ने झारखंड में सिंदरी सीमेंट यूनिट में उत्पादन को शुरू कर दिया है। बीएसई में एसीसी के शेयर आज सोमवार को गिरावट के साथ 1,554.65 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,584.95 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,552 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.30 बजे कंपनी का शेयर 7.95 रुपये या 0.51% की मजबूती के साथ 1,570 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 29,333.31 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी