शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी (HDFC) का तिमाही शुद्ध मुनाफा रहा 1,826.50 करोड़ रुपये

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही एचडीएफसी (HDFC) के शुद्ध मुनाफे और आमदनी में बढ़त हुई है।

कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1,826.50 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके मुकाबले कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,604.56 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इसके अलावा कंपनी की आमदनी भी 7,407.60 करो़ड़ रुपये से बढ़ कर 8,091.31 करोड़ रुपये हो गयी। इस प्रकार सालाना आधार पर कंपनी के लाभ में 13.83% और आमदनी में 9.22% की बढ़त हुई है।
बीएसई में एचडीएफसी का शेयर मंगलवार के 1,339.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 1,340.50 पर खुला। करीब 3 बजे यह आज के अपने 1,344.00 रुपये के उच्च स्तर पर पहुँचा। कारोबार के अंत में यह 3.85 रुपये या 0.29% की कमजोरी के साथ 1,335.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी