शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों पर स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) का शेयर 9.28% चढ़ा

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद स्ट्राइड्स शासुन के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में कंपनी का लाभ 106.89% बढ़ 74.09 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी को 35.81 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 766.87 करोड़ रुपये की तुलना में 29.85% बढ़ कर 995.79 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का एबिटा 42% बढ़ कर 168.2 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन 110 बेसिस अंक बढ़ कर 18% हो गया है। बीएसई में स्ट्राइड्स शासुन का शेयर शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ 939.35 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 1,028 रुपये का उच्च स्तर छुने के बाद करीब 2.30 बजे कंपनी का शेयर 87.25 रुपये या 9.28% की मजबूती के साथ 1,025.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी