शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोलगेट-पालमोलिव (Colgate Palmolive) को हुआ 181.31 करोड़ रुपये का लाभ

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में कोलगेट-पालमोलिव को 181.31 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

जो पिछले साल के 156.85 करोड़ के मुकाबले 16% ज्यादा है। दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 1,105.89 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.817% बढ़ कर 1,214.46 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी की बिक्री भी 9.83% बढ़ कर 1,195 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की बिक्री 1,088 करोड़ रुपये रही थी। जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी ने टूथपेस्ट और टूथब्रश दोनों श्रेणियों में मजबूती स्थिति बनायी है। बीएसई में कोलगेट-पालमोलिव के शेयर रविवार को मुहूर्त ट्रेडिंग के अंत में 0.70 रुपये या 0.07% की कमजोरी के साथ 972.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी