शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) को हुआ 2,495.97 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

एनटीपीसी (NTPC) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 2,495.97 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।

इसके मुकाबले एनटीपीसी पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,039.23 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे में रही थी। हालांकि इस दौरान कंपनी की आमदनी 17,939.96 करोड़ रुपये से बढ़ कर 19,397.94 करोड़ रुपये रही। इस तरह सालाना आधार पर एनटीपीसी के लाभ में 17.87% की गिरावट, जबकि आमदनी में 8.12% की बढ़त हुई है।
बीएसई में रविवार को विशेष कारोबारी समय (मुहूर्त ट्रेंडिंग) के अंत में एनटीपीसी का शेयर 1.00 रुपये या 0.66% की हल्की कमजोरी के साथ 151.25 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 169.95 रुपये और निचला स्तर 116.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी