शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के शुद्ध मुनाफे में 80.38% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के शुद्ध मुनाफे में 80.38% की बढ़त हुई है।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा 153.57 करोड़ रुपये से बढ़ कर 277.02 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि इस अवधि में कंपनी की कुल आमदनी 2,110.87 करोड़ रुपये से 3.76% घट कर 2,031.44 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में अंबुजा सीमेंट्स का शेयर बुधवार के 240.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की कमजोरी के साथ 240.00 रुपये पर खुला और 244.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी तरफ आज इसका निचला स्तर 235.55 रुपये रहा है। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 0.60 रुपये या 0.25% की मामूली कमजोरी के साथ 240.00 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी