शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनसीसी (NCC) के तिमाही मुनाफे और आमदनी में गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में एनसीसी (NCC) के लाभ और आय में गिरावट आयी है।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा 66.63 करोड़ रुपये से घट कर 45.10 करोड़ रुपये और कुल आमदनी 2,096.44 करोड़ रुपये से घट कर 1,947.86 रह गयी। इस प्रकार सालाना आधार पर एनसीसी के मुनाफे में 32.31% और आमदनी में 7.08% की गिरावट आयी है।
बीएसई में एनसीसी का शेयर मंगलवार के 86.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 78.00 रुपये पर खुला और 71.20 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब 3.10 बजे कंपनी के शेयर में 7.55 रुपये या 8.78% की कमजोरी के साथ 78.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी