शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएचपीसी (NHPC) को हुआ 1,554.66 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

एनएचपीसी (NHPC) ने 30 सितंबर 2016 को समाप्त दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1,554.66 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,215.67 करोड़ रुपये था। कंपनी कुल आय पिछले साल की समान तिमाही के 2,703.70 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,281.22 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार कंपनी के तिमाही लाभ 27.88% और आमदनी में 21.36% की बढ़त हुई है।
बीएसई में एनएचपीसी का शेयर गुरुवार के 25.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 25.30 रुपये पर खुला और 26.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। पूरे कारोबार के दौरान हरे निशान पर रहते हुए अंत में एनएचपीसी का शेयर 1.20 रुपये या 4.76% की मजबूती के साथ 26.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी