शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : भारत फाइनेंशियल, आईटीसी, रिलायंस कैपिटल, ग्लेनमार्क फार्मा और रेलिगेयर इंटरप्राइजेज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें भारत फाइनेंशियल, आईटीसी, रिलायंस कैपिटल, ग्लेनमार्क फार्मा और रेलिगेयर इंटरप्राइजेज शामिल हैं।

जागरण प्रकाशन - इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सूवी इन्फो के साथ विलय को मंजूरी दे दी है।
ट्री हाउस - कंपनी ने सर्किट फिल्टर में संशोधन कर इसे 5% कर दिया है।
भारत फाइनेंशियल - मोर्गन स्टैन्ले ने खुले बाजार खरीद द्वारा 1.1% हिस्सेदारी खरीद ली है।
सुनील हाइटेक - कंपनी को साझे उद्यम में 434 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
रेलिगेयर इंटरप्राइजेज - कंपनी ने अपनी कई कंपनियों के अपने साथ विलय को मंजूरी दे दी है।
एशियन ऑयलफील्ड्स - 30 दिसंबर को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक होगी जिसमें वारंटों के आवंटन पर विचार किया जायेगा।
ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स - कंपनी को ट्रेटिनॉयन कैप्सूल की बिक्री के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।
आईटीसी - कंपनी ने अपने 2 अच्छी बिक्री वाले उत्पादों, गोल्ड फ्लेक और नैवी कट, की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
रिलायंस कैपिटल - कंपनी ने कुल 2 करोड़ रुपये मूल्य के डिबेंचर जारी किये हैं।
क्विक हील - कंपनी ने 24,478 इक्विटी शेयरों का आबंटन किया। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी