शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टीवीएस मोटर, हीरो मोटोकॉर्प, एचपीसीएल, टाटा पावर और भारती एयरटेल

खबरों के कारण जो शेयर मंगलवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें टीवीएस मोटर, हीरो मोटोकॉर्प, एचपीसीएल, टाटा पावर और भारती एयरटेल शामिल हैं।

टीवीएस मोटर : सालाना आधार पर कंपनी के दोपहिया और तिवाहनों की दिसंबर बिक्री में गिरावट आयी है।
हीरो मोटोकॉर्प : कंपनी की दिसंबर बिक्री में सालाना आधार पर 33.9% की गिरावट आयी है।
बजाज हिंदुस्तान : कंपनी को 449 मेगावाट के सह-उत्पादन व्यापार को बेचने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी चाहिए।
बलरामपुर चीनी : कंपनी को 175 करोड़ रुपये के शेयरों की वापस खरीद के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।
एचपीसीएल : एचपीसीएल शहर गैस वितरण कारोबार में 1,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
टाटा पावर : कंपनी की ओडिशा स्थित ऊर्जा परियोजना बर्खास्त हो गयी।
एक्साइड : कंपनी हल्दिया बैटरी संयंत्र में 300 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश की योजना बना रही है।
आइडिया : आइडिया डिबेंचरों के जरिये 100 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर रही है।
भारती एयरटेल : भारती एयरटेल टेलीनॉर के भारतीय व्यापार को खरीदने के लिए वार्ता कर रही है।
अबान ऑफशोर : अबान ऑफशोर ने 2 सहायक कंपनियों के शेयर बेचने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी