शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) के तिमाही लाभ में 68.8% की भारी गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) का शुद्ध मुनाफा 68.8% घटा है।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा 32.2 करोड़ रुपये से घट कर 10 करोड़ रुपये रह गया। इसी अवधि में कंपनी की आय भी 134.3 करोड़ रुपये से 22.9% की गिरावट के साथ 103.6 करोड़ रुपये रह गयी। कमजोर तिमाही नतीजों का नकारात्मक असर कंपनी के शेयर पर पड़ा है।
बीएसई में डेल्टा कॉर्प का शेयर 135.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 129.20 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे यह 1.60 रुपये या 1.81% की गिरावट के साथ 133.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी