शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

खराब तिमाही नतीजों से गिरा अदाणी पावर (Adani Power) का शेयर

अदाणी पावर (Adani Power) को वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में 325.27 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 103.87 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस बीच कंपनी की आमदनी 6,191.09 करोड़ रुपये से घट कर 5,818.33 करोड़ रुपये रह गयी। बेकार तिमाही नतीजों से कंपनी के शेयर में 11% से अधिक की गिरावट आयी है।
बीएसई में अदाणी पावर का शेयर गुरुवार के 38.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 38.95 रुपये खुला। करीब साढ़े 12 बजे इसमें एक तेज गिरावट आयी और यह 33.95 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 3 बजे अदाणी पावर के शेयर में 4.60 रुपये या 11.87% की कमजोरी के साथ 34.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी