शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जस्ट डायल (Just Dial) की तिमाही आमदनी और शुद्ध लाभ में हुई बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में जस्ट डायल (Just Dial) के शुद्ध लाभ और आमदनी में बढ़त हुई है।

कंपनी का शुद्ध लाभ 25.91 करोड़ रुपये से बढ़ कर 27.71 करोड़ रुपये और आमदनी 166.17 करोड़ रुपये से बढ़ कर 180.27 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार सालाना आधार पर जस्ट डायल के मुनाफे में सालाना आधार पर 5.90% और आमदनी में 8.48% की बढ़त हुई है।
बीएसई में शुक्रवार को जस्ट डायल का शेयर पूरे कारोबार में हरे निशान पर रहने के बाद अंत में 9.60 रुपये या 2.65% की मजबूती के साथ 371.35 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों में जस्ट डायल के शेयर का उच्च स्तर 903.00 रुपये और निचला स्तर 318.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी