शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर बिक्री आँकड़ों से गिरा बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का शेयर

आज बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयर में गिरावट का रुख है।

कंपनी ने अपनी जनवरी बिक्री के आँकड़े घोषित किये हैं, जिनमें सालाना आधार पर कंपनी की कुल बिक्री में 18% की गिरावट आयी है। जनवरी 2016 में 2,93,939 वाहनों के मुकाबले जनवरी 2017 में बजाज ऑटो ने 2,41,917 बेचे। इसके अलावा कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री 2,52,988 इकाई से 16% घट कर 2,11,824 इकाई, वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 40,951 इकाई से 27% घट कर 30,093 इकाई और निर्यात 1,32,069 इकाई से 19% घट कर 1,06,729 इकाई रह गया।
बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर बुधवार को 2,856.65 रुपये पर बंद होकर के आज सपाट इसी स्तर पर खुला। सपाट शुरुआत के बाद यह आज हरे निशान पर नहीं आ सका है। करीब साढ़े 11 बजे बजाज ऑटो के शेयर में 31.55 रुपये या 1.10% की कमजोरी के साथ 2,825.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी