शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसीसी (ACC) के शुद्ध लाभ और आमदनी में गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में एसीसी (ACC) के शुद्ध लाभ और आमदनी में गिरावट आयी है।

कंपनी का लाभ 99.62 करोड़ रुपये से घट कर 52.03 करोड़ रुपये रह गया। जबकि इसकी आमदनी 2,911.92 करोड़ रुपये की तुलना में 2,734.29 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार सालाना आधार पर कंपनी के लाभ 47.77% और आमदनी में 6.10% की गिरावट आयी।
बीएसई में शुक्रवार को एसीसी का शेयर 9.15 रुपये या 0.64% की गिरावट के साथ 1,426.45 रुपये पर बंद हुआ। कल इसका उच्च स्तर 1,437.00 रुपये और निचला स्तर 1,408.00 रुपये रहा था। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 1,738.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 1,173.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी