शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केनरा बैंक (Canara Bank) ने किया एमसीएलआर में संशोधन

केनरा बैंक (Canara Bank) ने एमसीएलआर में बदलाव किया है।

बैंक ने ओवर्नाइट के लिए 8.20%, एक महीने के लिए 8.25%, 3 महीनों के लिए 8.30%, छ: महीनों के लिए 8.40% और एक साल की अवधि के लिए 8.45% एमसीएलआर कर दी है। बैंक की नयी दरें आज से प्रभाव में आ चुकी हैं।
बीएसई में केनरा बैंक का शेयर सोमवार के 311.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 312.70 रुपये पर खुला और 316.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2.30 बजे केनरा बैंक के शेयर में 0.40 रुपये या 0.13% की मजबूती के साथ 311.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी