शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ (DLF) के शेयर पर पड़ा वित्तीय नतीजों का नकारात्मक असर

डीएलएफ (DLF) को चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 98.14 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ।

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में डीएलएफ (DLF) के मुनाफे में 46.10% की कमी आयी। डीएलएफ का शुद्ध लाभ 182.11 करोड़ रुपये से घट कर 98.14 करोड़ रुपये और कुल आय 2,949.54 करोड़ रुपये की तुलना में 30.22% की गिरावट के साथ 2,057.92 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 30.6% घट कर 958 करोड़ रुपये रहा। वित्तीय परिणामों से डीएलएफ के शेयर में गिरावट आयी है।
बीएसई में डीएलएफ का शेयर मंगलवार के 147.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 143.10 रुपये पर खुला। करीब 10.35 बजे कंपनी का शेयर 7.15 रुपये या 4.85% की कमजोरी के साथ 140.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी