शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग (IL&FS Engineering) को मिला ठेका, शेयर उछला

आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग (IL&FS Engineering) को गेल से ठेका मिला है।

कंपनी को 123.05 करोड़ रुपये मूल्य के इस ठेके के तहत केरल और कर्नाटक में दो पाइपलाइन बिछानी हैं। ये दोनों पाइपलाइनें सटी हुई और कोच्चि-कुट्टनद-मैंगलोर पाइपलाइन परियोजना का हिस्सा हैं। इसके बाद आज कंपनी के शेयर में 5% से अधिक की मजबूती आयी है।
बीएसई में आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग का शेयर बुधवार को 52.90 रुपये पर बंद होकर आज सपाट 51.90 रुपये पर खुला और 55.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1 बजे यह 2.65 रुपये या 5.10% की मजबूती के साथ 54.65 रुपये पर चल रहा है। आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 66.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और नीचे की ओर 36.80 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख