शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : विप्रो, सेल, ग्रासिम, एनएमडीसी, डीएचएफएल और पंजाब नेशनल बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें विप्रो, सेल, ग्रासिम, एनएमडीसी, डीएचएफएल और पंजाब नेशनल बैंक शामिल हैं।

विप्रो - कंपनी ने ईकोएनर्जी विभाग की बिक्री पूरी कर ली है।
सेल - कंपनी ने फरवरी में 1.03 लाख टन स्टील का निर्यात किया।
ग्रासिम - ग्रासिम की सालाना आम बैठक 06 अप्रैल को होगी, जिसमें एबी नुवो के साथ विलय पर वोटिंग होगी।
एनएमडीसी - एनएमडीसी ने लम्प ओर के दाम में 100 से 2,425 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी की।
गुजरात अंबुजा - गुजरात अंबुजा आज से 16 मार्च तक शेयरों की वापस खरीद करेगी।
डीएचएफएल - कंपनी के डिबेंचर सूचिबद्ध होंगे।
इंडियन ऑयल - इंडियन ऑयल नागापट्टिनम में 40,000 करोड़ रुपये के मेगा रिफाइनरी की योजना बना रही है।
पीएनबी - बैंक 1,800 करोड़ रुपये के बैड लोन बेचने की योजना बना रहा है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - बैंक 1,500-1,600 शाखाओँ को स्थानांतरित करेगा।
बैंक ऑफ इंडिया - बैंक डिबेंचरों के माध्यम से 500 करोड़ रुपये जुटायेगा। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी