शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएलसी इंडिया (NLC India) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

आज एनएलसी इंडिया (NLC India) का शेयर 52 हफ्तों के सबसे उच्च स्तर पर पहुँच गया है।

कल शाम को कंपनी ने 10 रुपये प्रति वाले शेयरों पर 7.34 रुपये के लाभांश का ऐलान किया, जिसका सकारात्मक असर आज कंपनी के शेयर पर साफ दिख रहा है।
बीएसई में एनएलसी इंडिया का शेयर 97.05 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज मजबूती के साथ 106.05 रुपये पर खुला और 106.85 रुपये तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों का शिखर भी है। करीब साढ़े 10 बजे यह 7.80 रुपये या 8.04% की मजबूती के साथ 104.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी