शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : हैवेल्स इंडिया, देना बैंक, भारती इन्फ्राटेल, टीवीएस मोटर और अदाणी पावर

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें हैवेल्स इंडिया, देना बैंक, भारती इन्फ्राटेल, टीवीएस मोटर और अदाणी पावर शामिल हैं।

हैवेल्स इंडिया - हैवेल्स इंडिया ने असम में अपने संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है।
एबीसी बियरिंग्स - एबीसी बियरिंग्स ने एनएसके-एबीसी बियरिंग्स में अपनी पूरी हिस्सेदारी एनएसके इंडिया को बेच दी है।
बीएफ यूटिलिटीज - बीएफ यूटिलिटीज की इकाई ने 3.4 करोड़ शेयर आवंटित किये।
देना बैंक - निदेशक मंडल ने 800 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी।
माइंडट्री - कंपनी का निदेशक मंडल 27 मार्च को लाभांश के भुगतान पर विचार करेगा।
भारती इन्फ्राटेल - भारती इन्फ्राटेल की 21% हिस्सेदारी 12,400 करोड़ रुपये में बिकेगी।
टीवीएस मोटर - टीवीएस मोटर को एंटी ब्रेक लॉक सिस्टम के लिए पेटेंट मिला।
साउथ इंडिया पेपर मिल्स - कंपनी के कर्मचारी 21 मार्च से अनिश्चित हड़ताल पर चले गये हैं।
अदाणी पावर - कंपनी ने वारंटों के कंवर्जन पर 2.27 करोड़ शेयर आवंटित किये।
मवाना शुगर - कंपनी पीएनबी के साथ एनपीए ऋण के निबटारे के लिए एक बार निपटान समझौते के लिए तैयार है। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी