शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : राष्ट्रीय केमिकल्स, ऐक्सिस बैंक, आदित्य बिड़ला नुवो, कोल इंडिया और सीमेंस

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें राष्ट्रीय केमिकल्स, ऐक्सिस बैंक, आदित्य बिड़ला नुवो, कोल इंडिया और सीमेंस शामिल हैं।

राष्ट्रीय केमिकल्स - कंपनी ने 150 करोड़ रुपये के कमर्शियल पेपर जारी किये।
ऐक्सिस बैंक - बैंक ने उशेर एग्रो की 8.83% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।
आदित्य बिड़ला नुवो - कंपनी ने बिड़ला सन लाइफ की 51% हिस्सेदारी को आदित्य बिड़ला फाइनेंशियल को हस्तांतरित कर दिया।
कोल इंडिया - कोल इंडिया के निदेशक मंडल की बैठक 26 मार्च को होगी जिसमें दूसरे अंतरिम लाभांश के भुगतान पर विचार किया जायेगा।
जुआरी एग्रो - जुआरी एग्रो एनएफसीएल के 3.22 करोड़ शेयरों का अधिग्रहण करेगी।
सीमेंस - सीमेंस को बांग्लादेश रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन से 187.4 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
जागरण प्रकाशन - जागरण प्रकाशन 24 मार्च से 10 अप्रैल तक शेयरों की वापस खरीद करेगी।
एनएचपीसी - कंपनी ने टाटा पावर के साथ 7 पावर स्टेशनों के लिए समझौता किया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा - बैंक ने 1,000 करोड़ रुपये मूल्य के डिबेंचर जारी किये हैं।
सैटिन क्रेडिटकेयर - कंपनी का बोर्ड 27 मार्च को 35 करोड़ रुपये मूल्य के डिबेंचर जारी करने पर विचार करेगा। (शेयर मंथन, 24 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी