शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एस्कॉर्ट्स (Escorts) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

एस्कॉर्ट्स (Escorts) की तिमाही और सालाना बिक्री में बढ़त हुई है।

वित्त वर्ष 2015-16 में 51,455 ट्रेक्टरों के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 में कंपनी ने 24% अधिक 63,786 ट्रेक्टर बेचे। इसके अलावा चौथी तिमाही में 11,823 इकाई के मुकाबले 14,978 इकाई और मार्च में सालाना आधार पर इसके ट्रेक्टरों की बिक्री 5,403 इकाई के मुकाबले 31% अधिक 7,079 इकाई रही।
बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर 538.90 रुपये की बंदी के मुकाबले आज 545.00 रुपये पर खुला और 548.70 रुपये के अपने 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। करीब 11 बजे यह 1.95 रुपये या 0.36% की बढ़त के साथ 540.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी