शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) ने तेल और गैस की खोज में खोदे 501 कुएँ

ओएनजीसी (ONGC) ने वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान तेल और गैस की खोज में 501 कुएँ खोदे।

कंपनी ने अपने 23 साल के इतिहास में पहली बार एक वर्ष में 500 से अधिक कुएँ खोदे हैं। इसमें कंपनी ने 15,747 करोड़ रुपये खर्च किये। पिछले वित्त वर्ष में ओएनजीसी ने 386 कुएँ खोदे थे।
बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 186.40 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज मजबूती के साथ 188.00 रुपये पर खुला। करीब 11 बजे कंपनी के शेयर में 1.70 रुपये या 0.91% की मजबूती के साथ 188.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी