शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीएट (CEAT) के तिमाही और वार्षिक मुनाफे में गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही में सीएट (CEAT) के मुनाफे में 33.91% की कमी आयी है।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा 91.21 करोड़ रुपये से घट कर 60.28 करोड़ रुपये रहा। इसका वार्षिक लाभ भी 399.54 करोड़ रुपये से 17.18% घट कर 330.86 करोड़ रुपये रहा। हालाँकि इसकी चौथी तिमाही की कुल आमदनी 1,563.21 करोड़ रुपये से 4.99% अधिक 1,641.29 करोड़ रुपये और वार्षिक आमदनी 6,145.92 करोड़ रुपये से 4.80% बढ़ कर 6,441.92 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में सीएट का शेयर 1,543.65 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज हल्के बदलाव के साथ 1,542.80 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,505.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 12.35 रुपये या 0.80% की गिरावट के साथ 1,531.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी