शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी बढ़ने से एनएमडीसी (NMDC) के शुद्ध लाभ में वृद्धि

एनएमडीसी (NMDC) को जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 511.88 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

कंपनी का यह मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही में कमाये गये 459.08 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले 11.50% अधिक रहा। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 1,530.15 करोड़ रुपये से 87.69% बढ़ कर 2,871.98 करोड़ रुपये रही। मगर बेहतर तिमाही प्रदर्शन के बाद भी कंपनी का सालाना शुद्ध लाभ 2,703.65 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.46% घट कर 2,583.03 करोड़ रुपये रहा।
बीएसई में एनएमडीसी का शेयर आज हल्की गिरावट के साथ 115.25 रुपये पर खुला और 119.55 रुपये तक चढ़ा। अपराह्न करीब पौने 12 बजे यह 0.70 रुपये या 0.60% की बढ़त के साथ 118.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी