शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो यह कंपनी बेचेगी पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) में पूरी हिस्सेदारी

पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) के शेयर में 3% की गिरावट आयी है।

जीडीएफ इंटरनेशनल पेट्रोनेट एलएनजी में अपनी पूरी 10% हिस्सेदारी की बिकवाली 417-440 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 3,100-3,300 करोड़ रुपये में करेगी। इस खबर के बाद पेट्रोनेट एलएनजी के शेयर में गिरावट आयी है। बीएसई में पेट्रोनेट एलएनजी का शेयर 440.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 430.00 रुपये पर खुला और 421.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 12.50 बजे यह 13.20 रुपये या 3.00% की कमजोरी के साथ 426.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी