शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल टेक (HCL Tech) करेगी 2,000 लोगों की भर्ती

प्रमुख आईटी कंपनी एचसीएल टेक (HCL Tech) करीब 2,000 लोगों की भर्ती करेगी।

कंपनी को नागपुर में तैयार हो रहे अपने वैश्विक आईटी केंद्र के लिए कर्मियों की आवश्यक्ता होगी। इस समय अपने सहयोगियों के विपरीत एचसीएल छोटे शहरों में प्रशिक्षण केंद्र खोलने पर ध्यान दे रही है। कंपनी ने पहले से ही मदुरै और लखनऊ में ऐसे केंद्र शुरू कर दिये हैं, जिनसे नयी नौकरियाँ उत्पन्न हो रही हैं। इस बीच इसके शेयर का रुख नीचे की ओर है।
बीएसई में एचसीएल टेक का शेयर गुरुवार के 846.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 848.00 रुपये पर खुला। करीब पौने 1 बजे यह 9.15 रुपये या 1.08% की कमजोरी के साथ 836.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख