शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (India Real Estate) जुटायेगी 500 करोड़ रुपये

शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (India Real Estate) के शेयर में 6% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर 10 लाख रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके 500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है। इस खबर का सकारात्मक असर कंपनी के शेयर पर पड़ रहा है। बीएसई में इंडियाबुल्स का शेयर 191.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली कमजोरी के साथ 190.75 रुपये पर खुलने के बाद करीब 2.35 बजे 12.95 रुपये या 6.75% की भारी बढ़त के साथ 204.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी