शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जस्ट डायल (Just Dial) के शेयर में मजबूती

मंगलवार के कारोबार में जस्ट डायल (Just Dial) का शेयर 2% से अधिक मजबूत हुआ है।

कंपनी के शेयर कल घोषित किये गये बेहतर तिमाही वित्तीय परिणामों का असर दिख रहा है। तिमाही आधार पर वर्तमान वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि में कंपनी के शुद्ध लाभ में 50.5% की बढ़ोतरी हुई। जनवरी-मार्च में हुए 25.35 करोड़ रुपये की तुलना में कंपनी का मुनाफा 38.16 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी तिमाही दर तिमाही आधार पर ही आमदनी 181.7 करोड़ रुपये से 4.6% अधिक 190 करोड़ रुपये और एबिटा 1% अधिक 32.49 करोड़ रुपये रहा।
बीएसई में जस्ट डायल के शेयर ने 379.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 398.00 रुपये पर शुरुआत की। कारोबार के दौरान 401.95 रुपये का उच्च स्तर छूने के बाद करीब 1.55 बजे कंपनी का शेयर 7.70 रुपये या 2.03% की बढ़त के साथ 386.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2017)

Comments  

Anas mujahid
# Anas mujahid 2017-07-26 09:41
Very good :roll: :roll: :roll: :roll: :roll: :roll: :roll: :roll:
Anas mujahid
# Anas mujahid 2017-07-26 09:40
Very good

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी