शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : सीमेंस, गोदरेज कंज्यूमर, एनटीपीसी, लार्सन ऐंड टुब्रो और फाइजर

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें सीमेंस, गोदरेज कंज्यूमर, एनटीपीसी, लार्सन ऐंड टुब्रो और फाइजर शामिल हैं।

सीमेंस - कंपनी आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
फाइजर - फाइजर का तिमाही मुनाफा 80.04 करोड़ रुपये से घट कर 57.2 करोड़ रुपये रह गया।
गोदरेज कंज्यूमर - गोदरेज कंज्यूमर आज तिमाही आँकड़ों की घोषणा करेगी।
सेंट्रल बैंक - सेंट्रल बैंक का तिमाही घाटा 599.8 करोड़ रुपये से घट कर 576.7 करोड़ रुपये रह गया।
इंटरग्लोब एविएशन - विमानन कंपनी आज वित्तीय तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
एनटीपीसी - एनटीपीसी का तिमाही शुद्ध लाभ 12% बढ़त के साथ 2,618.2 करोड़ रुपये रहा।
पिनकॉन स्पिरिट - पिनकॉन स्पिरिट आज अपने अप्रैल-जून के वित्तीय आँकड़े प्रस्तुत करेगी।
देना बैंक - देना बैंक को अप्रैल-जून तिमाही में 132.65 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स - भारत इलेक्ट्रॉनिक्स आज अपने अप्रैल-जून के वित्तीय आँकड़े प्रस्तुत करेगी।
लार्सन ऐंड टुब्रो - लार्सन ऐंड टुब्रो को अप्रैल-जून तिमाही में 893 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी