शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

7% घटी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की कुल बिक्री

जुलाई 2016 की तुलना में 2017 की समान अवधि में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की कुल वाहन बिक्री में 7% गिरावट दर्ज की गयी।

कंपनी की कुल बिक्री 3,29,833 इकाई से घट कर 3,07,727 इकाई रह गयी। इसमें कंपनी के दोपहिया वाहनों की बिक्री में 7%, वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 4% और निर्यात में 8% की गिरावट आयी है। साथ ही घरेलू स्तर पर इसकी कुल बिक्री 1,98,022 इकाई से 6% घट कर 1,86,497 इकाई रही। उधर बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर 2,823.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 2,810.00 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 21.30रुपये या 0.75% की गिरावट के साथ 2,801.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी