शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ (DLF) के शेयर में जोरदार उछाल

आज डीएलएफ (DLF) के शेयर भाव में 11% से अधिक वृद्धि दिख रही है।

जबकि इससे पहले शनिवार को कंपनी ने अपने तिमाही नतीजे घोषित किये, जो अच्छे नहीं रहे। डीएलएफ के 2017 की अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में 58.4% की गिरावट आयी। कंपनी का शुद्ध तिमाही लाभ साल दर साल आधार पर 261.8 करोड़ रुपये से घट कर 109 करोड़ रुपये रह गया। दूसरी ओर कंपनी का राजस्व 1,867.5 करोड़ रुपये से 9.7% बढ़ कर 2,047.7 करोड़ रुपये, एबिटा 744.8 करोड़ रुपये की तुलना में 21.3% बढ़ कर 903.1 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 39.9% की तुलना में 44.1% रहा। उधर बीएसई में डीएलएफ का शेयर 155.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 160.00 रुपये पर खुला। इसके बाद करीब 12 बजे यह 18.25 रुपये या 11.74% की मजबूती के साथ 173.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी