शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज (NIIT Technologies) ने किये शेयर आवंटित

एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज (NIIT Technologies) ने आज इक्विटी शेयरों का आवंटन किया।

कंपनी ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-2005 के तहत 10 रुपये प्रति वाले 21,350 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया, जिससे इसकी चुकता शेयर पूँजी 61,41,75,240 रुपये हो गयी है। उधर बीएसई में एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज का शेयर 485.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 488.70 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 497.85 रुपये तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 9.60 रुपये या 1.98% की मजबूती के साथ 494.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी