शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : स्पाइसजेट, कोल इंडिया, केनरा बैंक और विप्रो

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें स्पाइसजेट, कोल इंडिया, केनरा बैंक और विप्रो शामिल हैं।

स्पाइसजेट - कंपनी ने शेयर ट्रांसफर विवाद मामले में दिल्ली हाइ कोर्ट के रजिस्ट्रार के पास 250 करोड़ रुपये जमा करवाये।
सेल - कंपनी ने अगले 3 सालों में डीलर नेटवर्क के जरिये अपनी स्टील बिक्री को दोगुना करने का लक्ष्य रखा।
कोल इंडिया - कोल इंडिया ने सोलर एनर्जी कॉर्प के साथ करार किया।
सुनील हाइटेक - सुनील हाइटेक का तिमाही मुनाफा 22.87% की वृद्धि के साथ 13.75 करोड़ रुपये रहा।
इंडिया सीमेंट्स - केयर ने कंपनी की रेटिंग्स ए- से ए स्थिर कर दी।
उजास एनर्जी - कंपनी को ऑयल इंडिया से 500 किलोवाट की सोर परियोजना के लिए ठेका मिला।
केनरा बैंक - बैंक ने केनबैंक फैक्टर्स मे 70% हिस्सेदारी के लिए बोलियाँ माँगी।
पिरामल एंटरप्राइजेज - कंपनी ने 330 करोड़ रुपये के डिबेंचर आवंटित किये।
विप्रो - कंपनी ने एसएपी के लिए ऑटोमेशन सेवा शुरू की। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी