शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : एनएचपीसी, बायोकॉन, जेएसडब्ल्यू स्टील और एचपीसीएल

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें एनएचपीसी, बायोकॉन, जेएसडब्ल्यू स्टील और एचपीसीएल शामिल हैं।

भारत गियर्स - कंपनी ने प्रमोटरों को 3.2 लाख शेयर जारी करने की मंजूरी दी।
एनएचपीसी - कंपनी टीएलडीपी-III और टीएलडीपी -4 पावर स्टेशनों की मरम्मत कर रही है।
बायोकॉन - बायोकॉन के विशाखापत्तनम संयंत्र का यूएसएफडीए ने बिना टिप्पणी के निरीक्षण पूरा किया।
स्वान ऊर्जा - कंपनी ने जापान की मित्सुई ओएसके लाइंस के साथ समझौता किया।
जेएसडब्ल्यू स्टील - कंपनी को कर्नाटक में 2 लौह अयस्क खदानों के लिए मंजूरी मिली।
एचपीसीएल - एचपीसीएल अपनी मैंगलुरु सुविधा योजना को पुनर्जीवित कर सकती है।
टेक्समैको रेल - बोर्ड ने कंपनी के साथ ब्राइट पावर और टेक्समैको हाइटेक के विलय को मंजूरी दी।
शोभा - कंपनी द्वारा शेयरों की वापस खरीद का समय 19 सितंबर से 03 अक्टूबर। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी