शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जैन इरिगेशन (Jain Irrigation) को मिला ठेका

जैन इरिगेशन (Jain Irrigation) को 84.5 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी को भुसावल म्यूनिसिपल काउंसिल (महाराष्ट्र) से यह ठेका इन्टेक स्टर्क्चर्स, जल प्रशोधन संयंत्र, 220 किमी लंबी पाइपलाइन, जिसमें अनिर्मित पानी, शुद्ध जल मुख्य पाइपलाइन और वितरण प्रणाली की आपूर्ति शामिल है।
बीएसई में जैन इरिगेशन का शेयर 62.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ 62.30 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान करीब पौने 2 बजे 63.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 3.05 बजे कंपनी के शेयर में 1.00 रुपये या 1.61% की मजबूती के साथ 63.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी