शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

18% से अधिक चढ़ा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) का शेयर

आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के शेयर में 18% से अधिक बढ़त दिख रही है।

शुरुआती सत्र में 20% की उछाल के साथ इसने कई सालों का ऊपरी स्तर भी छुआ। 1994 में सूचीबद्ध होने के बाद से यह इसका सबसे शानदार एकदिनी प्रदर्शन है। बैंक के शेयर भाव में उछाल केंद्र सरकार की पीएसयू बैंकों के लिए 2.11 लाख करोड़ रुपये की पुनर्पूंजीकरण योजना की घोषणा के बाद आयी है। बीएसई में स्टेट बैंक का शेयर 254.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 279.95 रुपये पर खुला। करीब 10.40 बजे यह 45.95 रुपये या 18.06% की बढ़त के साथ 300.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी