शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) के मुनाफे और आमदनी में वृद्धि

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में सरकारी कंपनी ओएनजीसी (ONGC) के शुद्ध मुनाफे और आमदनी में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही के मुकाबले कंपनी के लाभ और आमदनी दोनों ही में 3.1% इजाफा हुआ। ओएनजीसी का तिमाही मुनाफा 4,975 करोड़ रुपये से बढ़ कर 5,131 करोड़ रुपये और आमदनी 18,395 करोड़ रुपये से बढ़ कर 18,965 करोड़ रुपये रही। इस दौरान ओएनजीसी का एबिटा 0.4% अधिक 9,136 करोड़ रुपये रहा, मगर एबिटा मार्जिन 1.30% घट कर 48.2% रह गया। उधर बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 183.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 187.70 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 4.75 रुपये या 2.59% की मजबूती के साथ 188.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी