शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

15% से अधिक टूटा ल्युपिन (Lupin) का शेयर

ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए से चेतावनी पत्र मिला, जिसके बाद इसका शेयर 15% से अधिक गिरावट के साथ 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसल गया।

ल्युपिन को यूएसएफडीए ने इसकी गोवा तथा इंदौर में स्थित फॉर्म्युलैशन उत्पादन इकाइयों के लिए चेतावनी पत्र दिया है। इससे पहले ल्युपिन को यूएसएफडीए ने गोवा इकाई के लिए 3 फॉर्म 483 पर्यवेक्षण और इंदौर इकाई के लिए 6 फॉर्म 483 पर्यवेक्षण सौंपे थे, जिनके जवाब में कंपनी ने निराशा जतायी थी। बीएसई में ल्युपिन का शेयर 1,034.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,041.10 रुपये पर खुला। 1 बजे तक लाल रेखा के करीब रहने के बाद चेतावनी पत्र मिलने की खबर से तीखी गिरावट के साथ ल्युपिन का शेयर 851.20 के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला। करीब 1.40 बजे यह 179.65 रुपये या 17.36% की कमजोरी के साथ 855.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी